सलाघाट पर छात्र की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतला माता मंदिर पटेल नगर निवासी छात्र छोटू पुत्र पुत्र पप्पू यादव, राजदीप मित्र रामशंकर गौर, सागर पुत्र जयसिंह तोमर, मिलन उर्फ मंगल पुत्र विजयशंकर अपने अन्य साथियों के साथ मंगलवार की सुबह 11 बजे घर से स्टेडियम क्रिकेट खेलने जाने के लिए कहकर निकले थे और सभी कोटरा थाना क्षेत्र के बेतवा नदी स्थित सलाघाट पर पिकनिक मनाने पहुंच गए। जहां सभी बेतवा नदी में नहाने के लिए उतरे तो सागर तोमर (17) पुत्र जय सिंह तोमर नदी में डूबने लगा।
उसको बचाने गए उसके अन्य साथी भी डूबने लगे। जिससे नदी पर चीख पुकार मच गई। नदी किनारे मौजूद लोगों ने पांच किशोरों को बाहर निकाल लिया। जबकि सागर तोमर नदी के पानी में लापता हो गया। लोगों ने इसकी सूचना कोटरा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष थानध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ नदी पर पहुंचे और लापता किशोर की खोज कराई। समाचार लिखे जाने तक डूबे किशोर का पता नहीं चला। सूचना पाकर सीओ संतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोर की तलाश जारी है। एक ही मोहल्ले के सभी किशोरों के घरों में कोहराम मच गया।