फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में डूबी किशोरी, तलाश जारी

विज्ञापन
बेतवा नदी में डूबी मासूम गुड्डो की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोटरा। पिता के साथ नदी पर गई किशोरी बेतवा नदी में डूब गई। जब उसे किशोरी कहीं दिखाई नहीं दी तो इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नाव लगाकर उसकी तलाश कराई पर पानी का तेज बहाव होने से किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोटरा कस्बे के मोहल्ला नरसिंहपुरा निवासी मोहम्मद शरीफ शनिवार सुबह दस बजे अपनी दस वर्षीय बेटी गुड्डो के साथ बेतवा नदी पर कपड़े धोने व नहाने गया था। नदी पर श्मशान घाट के पास स्थित महादेव मंदिर के पास वह नहा रहा था और उसकी बेटी गुड्डो थोड़ी दूर पर खड़ी थी, जहां पर तमाम बच्चे नहा रहे थे। इसलिए पिता ने बेटी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जब वह कुछ देर बाद कपड़े धोकर व नहाकर तैयार हुआ तो उसने बेटी की खोज की तो बच्चे बोले यही तो खड़ी थी। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कराई। धीरे धीरे यह खबर कस्बे तक पहुंची तो लोगों की भीड़ नदी पर जमा हो गई और घर में कोहराम मच गया। परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए। वहीं पुलिस ने बताया कि नदी में पानी अधिक होने के वजह से डूबी किशोरी को खोजने में दिक्कत हो रही है। देर शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। पिता शरीफ ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। जिसमें समीर 15 वर्ष, गुल्लो 12 वर्ष व सबबे छोटी गुड्डो 10 वर्ष थी। वह मोहर्रम पर्व पर घर आया था।

कोटरा में बेतवा नदी किनारे परिजन व ग्रामीण- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें