माधौगढ़। किशोर ने घर के कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर किशोर को लटका देख उसे उतारा और सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के हरौली गांव निवासी आनंद दोहरे का पुत्र रवि (13) पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्षा 8 का छात्र था। बुधवार दोपहर परिजन घर के बाहर दूसरे मकान की सफाई कर रहे थे। तभी किशोर ने कमरे के अंदर लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंची मां ने पुत्र को फंदे से लटके देख शोर मचा दिया। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदे से उतार कर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन मृतक की मां प्रर्मिला,पिता आनंद, भाई सौरभ, गोलू का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है। (संवाद)