फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। थाना क्षेत्र के पूरनपुरा गांव निवासी अनिल सिंह की बेटी दीक्षा (16) ने शनिवार की शाम जहर खा लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद आगे नहीं पढ़ी। इस पर वह घर पर ही रह रही थी। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन उसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उसका अपनी छोटी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर उसने आत्महत्या कर ली। उसके पिता किसानी करते हैं।
किशोरी की मौत से मां साधना देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी की इलाज के दौरान मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें