फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तालाब किनारे किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर पीड़िता के पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर तालाब किनारे ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। आरोप है कि जब पीड़िता का पिता शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो उसके परिजन ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर युवक व उसके माता-पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार को गांव का ही अंकित उसकी 15 वर्षीय बेटी को तालाब किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची किशोरी ने अपने पिता को पूरी बात बताई। आरोप है कि जब पीड़िता के पिता शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपी के माता-पिता ने पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, आरोपी के माता-पिता के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिक दर्ज की गई है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें