फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाजार से कपड़े खरीदने निकली किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे उनकी पुत्री अपनी मां से बाजार से कपड़े खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पिता के अनुसार घर में रखे किशोरी के बैग से एक पर्ची मिली, उस पर मोबाइल नंबर लिखा था। उक्त नंबर पर कॉल करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोरी को सकुशल खोजने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें