फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आई किशोरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। ट्रैक्टर पर बैठकर मटर तोड़ने जा रही किशोरी अचानक नीचे गिर गई। जिससे पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसा देख वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के धामनी गांव निवासी फाई लाल पाल के खेत में मटर की तुड़ाई हो रही थी, जिसमें गांव के ही बलखंडी की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी अपनी मां व पिता के साथ खेत पर मटर तोड़कर वापस घर जा रही थी।
विज्ञापन

वह ट्रैक्टर में ड्राईवर के बगल वाली सीट पर बैठी थी। अचानक ब्रेकर आ जाने से वह नीचे गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें