उरई। घने कोहरे ने ट्रेनों की चाल धीमी कर दी है। गुरुवार को दरभंगा से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से पहुंची।
इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर सर्द रातों में इंतजार करना पड़ा। मुंबई से गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस भी छह घंटा 28 मिनट देरी से आई।
प्रतापगढ़ से मुंबई उद्योगनगरी चार घंटा 43 मिनट, पनवेल से गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटा 49 मिनट, गोरखपुर से मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस तीन घंटा 56 मिनट, मुंबई से लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, लखनऊ से मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, ग्वालियर से बरौनी एक घंटा 25 मिनट देरी से चल रही हैं।
गोरखपुर से कोच्चिवैली राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटा, गोरखपुर से पनवेल एक्सप्रेस व लखनऊ से पुणे एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, ग्वालियर से बरौनी मेल आज निरस्त रही। रेल अधिकारियों का कहना है कि मौसम खराब के चलते ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। मौसम सही होते ही संचालन सही समय से होने लगेगा।