फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीमारी से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो - 01 घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में शनिवार को बीमारी से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। लौटने पर परिजनों को किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित जानवरों के बाड़े में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

अटरिया गांव निवासी रामबाबू खेती किसानी करते हैं। उनकी बेटी सोनिका (16) काफी समय से बीमारी से परेशान थी। शनिवार को रामबाबू समेत परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान सोनिका घर से कुछ दूरी पर स्थित जानवरों के बाड़े में पहुंची और छप्पर में लगे बांस से फंदा लगा लिया। परिजन खेत से लौटे तो उसे फंदे पर लटका देख बदहवास हो गए।
सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में किशोरी के बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें