फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे में शनिवार सुबह 13 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी रफीक खान की पुत्री ईशाना (13) शनिवार सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए बाथरूम जा रही थी। बताया गया कि बाथरूम के अंदर प्रवेश करने के बाद जैसे ही उसने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, अचानक उसे करंट का तेज झटका लगा। करंट लगने से वह बाथरूम में ही गिरकर बेहोश हो गई।

किशोरी के गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में भी परिजनों में चीख-पुकार मची रही। बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को घर वापस ले गए। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें