फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया समाजसेवियों का सम्मान

Sun, 13 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
स्वयंवर गेस्ट हाउस में सेवा सहयोग कार्यक्रम में बोलते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। भाजपा का सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम रविवार को स्वयंवर गेस्ट हाउस राठ रोड पर हुआ। दरिद्र नारायण सेवा समिति कोंच के कढोरे लाल बापू की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद प्रदेश बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजसेवा से ही गरीबों का उत्थान किया जा सकता है। हर समाजसेवी को दबे कुचले की सेवा करना चाहिए। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि समाजसेवा सभी लोगो को करना चाहिये। जिससे दीन दुखियों की मदद हो सके। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि गरीब व्यक्तियों की मदद में ऐसी संस्थायें महत्वपूर्ण भूमिकायें अदा करती है। कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि प्रत्येक आदमी को मजलूम व गरीब तबके की मदद करना चाहिए और जिस तरह से यह संस्थायें अपना काम कर रही हैं उससे सभी को प्रेरणा मिलती है। और ऐसे ही नेक काम सभी समाजसेवियों व संस्थाओं को आगे बढ़ चढ़कर करना चाहिए। इसके बाद समाजसेवा करने वाली जागृति फाउंडेशन, परमार्थ समाजसेवी संस्था, भारत ग्रामोद्योग विकास समिति सहित संस्थाओं के 70 प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, कालपी विधायक नरेंद्र जादौन, माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भगवती शरण शुक्ला, रविंद्र सिंह, शैलेंद्र पांडेय, ब्रजभूषण कुशवाहा, पूजा सेंगर आदि भाजपाई मौज्ूाद रहे।
विज्ञापन

राजेंद्र वर्मा बने अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक
 भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक रविवार को कोरी चबूतरा रामलीला मैदान पर हुई। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के निर्देश पर मोर्चा की जिला संयोजक समिति घोषित की गई। इसमें राजेंद्र वर्मा पुर को जिला संयोजक और बीपी गौतम व सलिलकांत श्रीवास को सह संयोजक बनाया गया। विनोद वर्मा, दशरथ रत्नापुर, रामाश्रय कठेरिया, बलवान, अनुराग, मंयक, सुखवीर, राकेश वर्मा सदस्य बनाए गए हैं। राजेंद्र वर्मा ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर मोर्चा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक पाने वाले अनुसूचित जाति की छात्राओं का 10 सितंबर सम्मानित करेगा। 16 अगस्त को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर मंडल संयोजन समितियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में 11 बजे पार्टी कार्यालय में मोर्चा पदाधिकारियों, सदस्यों से शामिल होने की अपील की है। बैठक में ठाकुरदास वर्मा, बब्लू बाल्मीकि, अनिल वर्मा, घनश्याम अहिरवार, जगदीश वर्मा और अनुज शाक्य आदि मौज्ूाद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें