फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने फूंका आंदोलन का बिगुल

Fri, 18 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
जीत कर आए ब्लाक मंत्री व अध्यक्ष सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें हाल में हुए चुनाव में जीते ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्रियों को सम्मानित करने के लिए दो दिवसीय आंदोलन का बिगुल फूंका गया। पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक नेता 22 व 23 अगस्त बीएसए कार्यालय धरना देंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि धरना 16 सूत्रीय मांगों के लेकर दिया जाएगा। जिसमें एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल करने, परिषदीय प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के रिक्त पदों पर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद या जूनियर विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति की जाए। एक जनवरी 006 के बाद पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को 17140 तथा 18150 का लाभ दिया जाए। शिक्षकों का समायोजन 31 जुलाई के छात्रांकन के आधार पर किया जाए तथा 31 मार्च 2017 को सेवानिवृत्त शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन स्वीकृत कर दी जाए। मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति दी जाए। इसके अलावा विद्यालय की रंगाई पुताई और बच्चों की यूनिफार्म के लिए महंगाई को देखते हुए बड़ी हुई धनराशि दी जाए। शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सा सुविधा का लाभ देते हुए कैशलेस सुविधा दी जाए। इस दौरान संजय दुबे, नरेश निरंजन, रामराजा द्विवेदी, हरी सिंह राजपूत, अनुराग मिश्रा, जगत निरंजन, राहुल दीबौलिया, युद्वीर कंथरिया, अनुराग निरंजन, राजेश गुप्ता, शशि भूषण मिश्रा, लाल जी पाठक, शैलेंद्र बबले, राघवेंद्र निरंजन, योगेन्द्र सिंह जादौन, अरूण निरंजन, बृजेश राजपूत, नृपेंद्र सिंह, विपिन उपाध्याय, सोम त्रिपाठी, मनीष समाधिया, विद्यासागर मिश्रा, राममोहन बाजपेयी और अमित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें