शिक्षा भवन में बैठक करते शिक्षक कर्मचारी व अन्य संगठनों के पदाधिकारी
- फोटो : ORAI
उरई। शिक्षक कर्मचारियों के शासन प्रशासन स्तर पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए रविवार को स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग के साथ ही लेखपाल संघ के आंदोलन को भी समर्थन देने का बात कही गई।
शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों के पेंशन पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। समन्वय समिति के संरक्षक रामराजा द्विवेदी ने कहा कि समिति के सदस्यगण विभागवार जाकर समस्याओं के निराकरण का काम करेंगे और जहां जरूरत होगी, वहां आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। महेंद्र भाटिया, संजय दुबे, महेश द्विवेदी सर, सत्यनारायण अग्निहोत्री, युद्धवीर कंथरिया, नरेश निरंजन, संयुक्त परिषद के रामप्रसाद श्रीवास्तव, गुलाब सिंह, हरीश राठौर, लेखपाल संघ के लायक सिंह, शत्रुघ्न सिंह, आंगनबाड़ी की संगीता सिंह, इंद्रजीत, अरविंद नायक, लखनलाल, विनोद खरे, लालजी पाठक, एसके त्रिपाठी आदि ने कहा कि कर्मचारियों को एकजुटता दिखानी होगी, तब शासन प्रशासन पर दबाव बनाकर काम कराया जा सकता है। इस दौरान मनीष, देवेंद्र यादव, दीपक पाठक, शिवराम तिवारी आदि रहे।