फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारकर रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। दूध डेयरी में लगे टैंकर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया, उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ व एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के औरैया-जालौन हाईवे पर स्थित नैनापुर भदेख मार्ग पर सोमवार की सुबह पैदल जा रहे दिलीप उर्फ मिठाई लाल मिश्रा (38) निवासी भदेख को दूध डेयरी के टैंकर से कुचलने पर जान चली गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिलीप एकलौती संतान था। खेती-बाड़ी करता था। मां की मौत पहले हो चुकी है। बच्चों के साथ सावन पर देवकली मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था तभी हादसा हो गया। मौत से पिता प्रेमनारायण, पत्नी प्रियंका, बेटियां साक्षी, प्रतिक्षा, शोभा, काजल का बुरा हाल है। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ जालौन उमेश पांडेय, एसडीएम राजेश कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें