फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिजली के खंभों से लदे खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए आए बिजली के खंभों से लदा ट्रक डकोर के पास एक्सप्रेसवे पर ही खड़ा था। तभी चित्रकूट की ओर जा रहा कंटेनर पीछे से खड़े ट्रक में भिड़ गया। जिससे कंटेनर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। हरियाणा के जिला जींद के खूंगा कोठी निवासी चालक रोहताश (40) की केबिन में फंसने से मौत हो गई।
यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी केके यादव ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के सारे इंतजाम हैं। जिस चालक की मौत हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि चालक नशे का आदी था लेकिन घटना के वक्त वह नशे में था या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें