फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से अधेड़ की मौत, साथी घायल

Tue, 10 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
बाइक से अपने गांव लौट रहे दो लोगाें को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे दोनाें लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण एक अधेड़ की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर उसके घायल साथी को अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


कराया। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव बावली निवासी गंगाचरन (55) पुत्र हुब्बलाल अपने साथी अभिलाख(40) निवासी कुतलुपुर के साथ बाइक से किसी काम से औरैया गए थे। मंगलवार की शाम करीब छह बजे दोनाें बाइक से अपने गांव आ रहे थे। जब वे कुठौंद थाना के गांव धराना के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे

दोनाें सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाने के कारण गंगाचरन के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अभिलाख गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की
विज्ञापन


सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने गंगाचरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मौके से चालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें