फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ग्राहक को बंधक बनाकर पेट्रोलपंप संचालक ने कर्मचारियों के साथ पीटा, पेट पर लगाया तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पेट्रोल की घटतौली की शिकायत करने पर दबंगों ने एक दलित युवक को कमरे में बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

एक तमंचा भी उस पर लगा दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें युवक उन लोगों से माफी मांगकर छोड़ने की गुजारिश कर रहा है। रो रहे इस युवक की आरोपी एक भी नहीं सुन रहे थे। वीडियो जब पुलिस तक पहुंचा तो कार्रवाई हुई और चार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पेट्रोलपंप संचालक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
गोहन थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप है। यहां आशीष वाहन लेकर पहुंचा था, पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल कम देने पर उसकी पेट्रोलपंप कर्मियों से बहस हो गई। बाद में युवक ने इस घटतौली की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की। इसके बाद पेट्रोल कर्मचारियों ने पंप संचालक शैलेंद्र के साथ मिलकर युवक को फोन करके बुला लिया।
विज्ञापन

युवक आशीष को कमरे में बंद करके उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी और पेट में तमंचा लगा दिया। उस पर लूट करने का आरोप लगाने लगे। पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। सूचना पर गोहन थाना के प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। युवक को घायल देख उसे थाने ले आए। युवक से पूछताछ की तो मामला समझ आ गया और फिर मारपीट करने वाले पंप संचालक और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया।

जब आरोपी आशीष की पिटाई कर रहे थे। तभी उन्हीं लोगों में एक आरोपी ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाई। योजना के तहत मारपीट के दौरान जैसे ही एक युवक तमंचा लेकर पीड़ित युवक के पास पहुंचा तो वह गिड़गिड़ाते हुए उक्त लोगों से यह कहने लगा कि आप लोग जे कट्टा (तमंचा) काए रख रहे। जिस पर एक युवक गाली देता हुआ सुनाई दे रहा है। जल्दबाजी में उक्त लोगों ने वीडियो तो वायरल कर दिया, लेकिन पुलिस की जांच में वह आरोपियों पर ही भारी पड़ गया। जिससे तीन आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए।
विज्ञापन


माधौगढ़ सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई का कहना है कि मारपीट करने वाले पेट्रोलपंप संचालक शैलेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को मारापीटा है। कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें