फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवादों को गंभीरता से ले-एएसपी

विज्ञापन
कोतवाली में निर्देश देते एएसपी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने गुरुवार रात कोतवाली में सर्किल के कुठौंद व सिरसाकलार थानों का अर्दली रूम किया। सर्वप्रथम उन्होंने कोतवाली में रखे अभिलेखों के रखरखाव देखा और कमियां मिलने पर उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों पर सख्ती दिखाएं और भूमि संबंधी विवादों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली में लंबित 60, कुठौंद में 35 एवं सिरसाकलार में 8 विवेचनाओं का निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए। कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वांछितों की गिरफ्तारी शीघ्र करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के पर्व को देखते हुए पुलिस कर्मी सतर्कता के साथ ड्यूटी को अंजाम दें। गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें।
जेल से छूटे व आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। गणतंत्र दिवस पर यदि कोई व्यक्ति शांतिभंग करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने अधीनस्थों को हर फरियादी से अच्छा व्यवहार करने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल प्रभारी सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, कुठौंद थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा, सिरसाकलार थानाध्यक्ष सौरभ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें