फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार को ज्ञापन दिया, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते समाज के लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी(उरई)। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यालय पर मौजूद परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर प्राण घातक हमले व महोबा में ब्राह्मण व्यापारी की हत्या से समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। समाज के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष राजू पाठक व परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष आदर्श मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग तहसील पहुंचे। यहां नारेबाजी की। तहसीलदार कालपी को ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यालय पर हमलावरों ने परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी को जान से मारने की कोशिश की। महोबा में ब्राह्मण व्यापारी इंद्र कुमार तिवारी की हत्या कर दी गई। ब्राह्मण विरोधी प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन घटनाओं से संबंधित सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी को सुरक्षा प्रदान दी जाए। इससे कि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके।
हरिश्चंद्र दीक्षित, अवधेश बाजपेई, राम कुमार तिवारी,आरएएन शुकला, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विवेक तिवारी, अरविंद शुक्ला, मनोज पांडे, शिवांग शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें