कोंच के जयप्रकाश नगर निवासी 96 वर्षीय लोकनाथ स्वर्णकार का एक नाती अनुज कुमार स्विट्जरलैंड की स्विस बैंक में मैनेजर और दूसरा नाती अभय कुमार प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ही नाती मतदान के लिए अपनी पत्नियों श्रेष्ठा और तनु के साथ दो दिन पहले ही कोच पहुंचे। सोमवार को वोटिंग के लिए लोकनाथ स्वर्णकार के साथ परिवार के सभी नौ सदस्य मतदान के लिए बूथ पर पहुंचे। बकौल अनुज वह तो विदेश में हैं, इसलिए अपने देश की सरकार का महत्व अच्छी तरह जानते हैं।