फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ संदिग्धों के सैंपल सैफई भेजे गए, मरीज बढ़े, लेकिन अस्पतालों में बचाव इंतजाम कमजोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। चार नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है।
नए मरीजों में कदौरा का एक, मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी, पटेलनगर की 33 वर्षीय महिला और कैलिया का एक मरीज शामिल है। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहीं आठ नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों की निगरानी की जा रही है।


एक तरफ स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में संक्रमण से बचाव को लेकर लापरवाही नजर आ रही है। जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जगह चिकित्सक, कर्मचारी और मरीज मास्क का इस्तेमाल करते नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन



खांसी-जुकाम के लक्षण वाले मरीजों को भीड़ में जाने से बचना चाहिए। खांसी-जुकाम होने पर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। मास्क और संक्रमण से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करना जरूरी है।
- डॉ. एचएन प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें