फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया भवन मिला लेकिन संसाधनों का टोटा है पशु अस्पताल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कांशीराम कालोनी क्षेत्र में बने नये पशु अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। दवाएं भी बाहर से खरीदनी पड़ रही है। पशुपालकों ने अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोंच में दशकों पुराना पशु अस्पताल तहसील मुख्यालय के समीप स्थित था। इमारत जर्जर होने के कारण पालिका की जमीन पर पशु अस्पताल की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई। लेकिन यहां भी पशुपालकों को परेशानी हो रही है। बीमार पशुओं के लिए दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती है। बता दें कि क्षेत्र में 43 सरकारी गोशालाएं है।जिसमें लगभग 1700 मवेशी हैं। वहीं प्राइवेट गोशालाओं के अलावा पशुपालकों के मवेशियों के इलाज के लिए एकलौता अस्पताल है।
अस्पताल के डॉ. एससी वर्मा का कहना है कि वह कई बार डिमांड भेज चुके हैं लेकिन दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं हैं। यहां फार्मासिस्ट की भी कमी है जिससे दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें