फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रा का झांसा देकर 97 हजार किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लकी ड्रॉ का झांसा देकर शहर की एक युवती के खाते से 97000 रुपये निकाल लिए गए। युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नया रामनगर निवासी आरती गुप्ता के पास मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को किसी कंपनी का अधिकारी बताया और आरती के नाम पर लकी ड्रॉ निकलने का झांसा देकर उसका अकाउंट नंबर जान लिया। इसके बाद आरती के खाते से 97000 निकाल लिए गए। खाते से रुपये निकलने की जानकारी आरती को तब हुई जब उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक जाकर जानकारी की पर ठीक से पता न चला। उसने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें