फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामूर्ख सम्मेलन ने सभी को गुदगुदाया

Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
कोंच में महामूर्ख सम्मेलन में मौजूद श्रोता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। होली पर केलरगंज में ‘दर्पण जन कल्याण समिति’ के तत्वाधान में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बुंदेली वाद्य यंत्र ‘रमतूला’ बजा कर मूर्खाधिराज का सम्मान किया गया। मूर्खाराज की भूमिका पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया ने निभाई। यह सम्मेलन बुंदेली संगीत कला संस्थान के संस्थापक स्व. चंद्रशेखर पालीवाल को समर्पित रहा आयोजन। सम्मेलन ने श्रोताओं को जमकर गुदगुदाया।
विज्ञापन


इस दौरान मूर्खाधिराज विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि होली पर लोगों को आपसी मनमुटाव त्याग देना चाहिए। सांसद भानुप्रताप वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव ने कहा कि होली का त्योहार रंगों और उमंगों का त्योहार होने के नाते लोग अपने पुराने गिले शिकवों को भुला कर एक नए युग की शुरुआत करें। एसडीएम संजय कुमार सिंह व सीओ अवधेश कुमार शुक्ला ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और समरसता के संवाहक होते हैं जिन्हें निरंतर गतिमान रहना चाहिए। महिला पात्रों में अतुल शर्मा, अभिषेक रिछारिया, गौरीशंकर झा, उज्ज्वल अग्रवाल ने अपने चरित्रों में प्रकाश डाला।

इसके अलावा सूर्यदीप सोनी ने प्रतीक के तौर पर मूर्खाधिराज की पत्नी पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया की बहुत ही उम्दा भूमिका निभा कर लोगों को हंसने का भरपूर अवसर प्रदान किया, जबकि पुरुष पात्रों को वीरेंद्र त्रिपाठी व रूपेश सोनी ने बखूबी अंजाम दिया। ऋषिकेश सक्सेना और कथावाचक इंद्रेश महाराज के गीतों और भजनों ने कार्यक्रम में समां बांधा। शिक्षक कमलेश निरंजन, हास्य कलाकार राकेश गिरवासिया, संतोष राठौर ने कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। विजय रावत ने व्यंग्य सुनाया।
विज्ञापन


इस दौरान कृपाशंकर बच्चू महाराज, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, शिवप्रसाद निरंजन, डॉ. दिनेश उदैनिया, वीरेंद्र बहरे, विनोद दुबे लौना,  संस्था के संरक्षक रमेश तिवारी,  पूर्व मूर्खाधिराज त्रय संतलाल अग्रवाल, प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह, कढोरेलाल यादव बाबूजी, ब्रजेंद्र मयंक, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, केशव बबेले, नरोत्तम स्वर्णकार, डॉ. मृदुल दांतरे, अभिषेक रिछारिया ‘पुन्नी’, संदीप अग्रवाल, राहुल तिवारी, करुणानिधि शुक्ला, सौरभ मिश्रा, पवन गौतम, ऋषि झा, सुमित झा, वीरेंद्र त्रिपाठी, राहुल राठौर, सूर्यदीप सोनी, अतुल शर्मा, बंटी गिरवासिया आदि मौजूद रहे। संचालन श्रेष्ठ रंगकर्मी नरोत्तम स्वर्णकार ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें