फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरीं सुपर फास्ट ट्रेनें

Sat, 11 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
उरई स्टेशन के समीप चटकी पटरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर के रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर टूटी पटरी से तीन सुपरफास्ट गाड़ियां गुजर गईं। जानकारी होने के बाद भी पैसेंजर को भी निकाला गया। इससे कोई हादसा भी हो सकता था। टूटी पटरी की वजह से स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर चार घंटे तक बाधित रहा। चार दिन पहले ही भुआ स्टेशन पर टूटी पटरी मिली थी। उसमें आतंकी साजिश की आशंका जताई गई थी। उसकी जांच एटीएस कर रही है।
विज्ञापन


 शहर के रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने के सामने शनिवार की सुबह रेल पटरी जोड़ पर चटकी पाई गई। उस पर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, इंटर सिटी आदि कई ट्रेन गुजरीं थीं। सुबह करीब सात बजे जब टावर बैगन से पटरियाें की जांच के दौरान चटकी पटरी मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर वरिष्ठ खंड अभियंता रेल केएल भारती मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हाेंने अपने आला अधिकारियाें को जानकारी दी। मौके पर एसएससी सुरेंद्र सिंह व एमसीएम टेक्नीशियन आरके शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान चटकी पटरी से 30 किलोमीटर की गति से झांसी-कानपुर पैसेंजर को भी निकाला गया। इसे विभाग की घोर लापरवाही माना जा रहा है। इसके बाद पटरी बदलने का काम शुरू हुआ। इसमें चार घंटे का वक्त लगा। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक बाधित रहा। इस बाबत एसएससी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ओरलोड मालगाड़ियाें के गुजरने व ठंड के मौसम के कारण पटरी चटक रही है। बताते चलें कि 8 फरवरी को भुआ व एट के बीच लाइन चटक गई थी। इसके कारण भी कई घंटे यातायात बाधित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें