फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन को सीएम ने दिया वीरता पुरस्कार

Thu, 29 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
सुमन को सम्मा‌न‌ित करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। प्रदेश सरकार की ओर से रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार जनपद के कोंच तहसील के ग्राम भरसूड़ा की प्रधान सुमन देवी को दिया गया।गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से गांवों में बेहतर विकास कार्य कराने पर रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार दिया जाता है। इस बार इस पुरस्कार के लिए कोंच तहसील क्षेत्र की भरसूड़ा गांव की प्रधान सुमन देवी को गांव में शत प्रतिशत विकास कार्य कराने के लिए चयनित किया गया था। उनके साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी तीन अन्य लोगों के नाम इस पुरस्कार के लिए चयनित किए गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को लखनऊ में सीएम अखिलेश यादव ने एक सादे सम्मान समारोह के दौरान सुमन देवी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान सुमन को एक लाख की चेक और स्मृति चिह्न मिला। गौरतलब है कि सुमन अपने गांव से लगातार 11 बार प्रधान चुनी जा चुकी हैं। उनकी जेठानी मीरा यादव को विकास कार्य कराने और सफाई आदि कार्यों के प्रति गांव की गृहणियों में जागरूकता लाने को लेकर वर्ष 2005 गांव में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें