फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आर्थिक तंगी से परेशान प्राइवेट शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जालौन जिले में आर्थिक तंगी से परेशान निजी स्कूल के शिक्षक ने जिंदगी से हारी मान ली। बुधवार को कमरे में साफी का फंदा बनाकर शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव उतारकर पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कुठौंद थाना क्षेत्र के मिहौना गांव निवासी प्रदीप यादव (26) प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह वह लोग खेत पर गए थे। वह बच्चों के साथ घर पर था। इस दौरान प्रदीप ने कमरे में हुक से साफी का फंदा बनाकर जान दे दी। खेत से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि प्रदीप प्राइवेट नौकरी करता था। वह आर्थिक तंगी को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहा था। उसकी मौत से पिता रामपाल, पत्नी सुधा, बेटी साक्षी, बेटा निरहुआ सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। फिलहाल परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें