फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 79 वर्षीय बुजुर्ग का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन

Sat, 28 Nov 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर के मोहल्ला गोपालगंज निवासी बुजुर्ग का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन कर कूल्हे का जोड़ बदला गया।
विज्ञापन

अधिक उम्र होने के कारण कई अस्पतालों में ऑपरेशन करने से इन्कार कर दिया गया था। इसके बाद जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक विशेषज्ञ ने उनका ऑपरेशन किया। आयुष्मान योजना के तहत मरीज का निशुल्क उपचार किया गया।

मोहल्ला गोपालगंज निवासी शालिगराम गुप्ता (79) घर में गिरकर घायल हो गए थे। जांच कराने पर उनके कूल्हे का जोड़ टूटने की पुष्टि हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी या कानपुर ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. शक्ति मिश्रा ने आवश्यक जांच और परीक्षण के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। चिकित्सकों की टीम ने हेमीआर्थोप्लास्टी विधि से उनका कूल्हे का जोड़ बदल दिया। ऑपरेशन के दौरान आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक आर्या और एनेस्थेटिक डॉ. अविनेश बनौधा भी मौजूद रहे।

सीएमएस डॉ. अनिल राज ने इसे जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने मरीज से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें