फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: डूबे पैसे वापस पाने के लिए जमा कर रहे आवेदन

Sat, 18 Feb 2023 06:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सरकार ने जब चिटफंड कंपनियों में फंसे पैसे निकालने की उम्मीद जगाई तो लोगों की भीड़ तहसील की ओर दौड़ पड़ी। गुरुवार से आवेदन लेने का शुरू हुआ सिलसिला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। तहसील परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने भीड़ देख एक काउंटर और बढ़ा दिया जिसके चलते अब तीन काउंटरों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इनमें से एक काउंटर महिलाओं के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

सहारा, पर्ल्स ग्रीन, जीसीएफ और अन्य कंपनियों में कम समय में अधिक ब्याज के लालच में लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई फंसा दी। ऐसे लोगों को सरकार ने उम्मीद की एक किरण दिखाई है, सरकार के निर्देश पर प्रशासन ऐसे सभी लोगों जिनका पैसा इन चिटफंड कंपनियों में फंसा पड़ा है, के दस्तावेज जमा करा रहा है। इस काम में सरकारी अमले को लगाया गया है। पहले ये आवेदन जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में जमा कराए जा रहे थे लेकिन इसमें लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने अब तहसील स्तर पर ही आवेदन लेने की व्यवस्था कराई है। कोंच में भी तहसील सभागार में काउंटर खोले गए हैं। पहले दिन गुरुवार को हालांकि दो काउंटर बनाए गए थे लेकिन भीड़ बढ़ती देख शुक्रवार को एक काउंटर और बढ़ा दिया गया है। महिलाएं भी बड़ी संख्या में अपने आवेदन लेकर पहुंच रहीं हैं सो बढ़ाया गया तीसरा काउंटर महिलाओं के लिए बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें