फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पचास हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2023 06:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चालक व परिचालक को बंधक बनाकर 40 हजार रुपये समेत ट्रक को लूटे जाने के मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी व घटना के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं, एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ। पुलिस ने मौके से चोरी की एक कार, एक पिस्टल व 2500 रुपये बरामद किए। मुठभेड़ के बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

11 नवंबर 2022 को झांसी के चिरगांव से एक ट्रक मूंगफली लादकर फरूर्खाबाद के अल्लागंज अनलोडिंग करनेे के लिए गया था। ट्रक में चालक मध्यप्रदेश के दतिया निवासी रामकिशोर एवं परिचालक दतिया के गुजर्रा निवासी कल्याण थे। अल्लागंज में ट्रक को खाली कर वह भाड़ा लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से वापस झांसी लौट रहे थे। सुबह करीब 4 बजे जब उनका ट्रक छिरिया सलेमपुर के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे कार सवार बदमाशों ने कार को ट्रक के आगे खड़ा कर ट्रक को रोककर चालक व परिचालक को बंधे बनाकर कार में डाल लिया था। इसके बाद बदमाशों ने कार में उनकी मारपीट कर भाड़े के 40 हजार रुपये छीन लिए और दोनों को औरैया की ओर पारेन गांव के पास चलती कार से फेंक दिया था।
साथ ही बदमाश ट्रक लेकर औरैया की ओर भाग गए थे। उक्त मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। जबकि घटना का मुख्य आरोपी इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला छत्ता गांव निवासी भूरी जाटव उर्फ श्रीकृष्ण निवासी नगला फरार चल रहा था। इसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी थी। शुक्रवार की सुबह जालौन पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि उक्त आरोपी कार से जालौन से बंगरा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के पास एसओजी प्रभारी योगेश पाठक, कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी व पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे पुलिस टीम को देखकर कार लेकर आ रहा भूरी कार लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर कोंच की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो सर्विस लेन से निकले संपर्क मार्ग पर उसकी कार पेड़ से टकरा गई। कार से निकलकर उसने पुलिस टीम पर फायर किया तो जबाव में पुलिस ने भी फायर किए। जिसमें पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी।
विज्ञापन

वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ। मुठभेड़ की सूचना पाकर एसपी डॉ. ईराज राजा भी मौके पर पहुंच गए।उन्होंने बताया कि बताया कि उक्त आरोपी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जिसे कुछ दिन पहले बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया था। उसके पास से बरामद कार फिरोजाबाद जिले से चोरी की गई थी जिस पर जालौन का फर्जी नंबर पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, 3 कारतूस, 3 खोखा और 2500 रुपये भी बरामद किए।एसपी ने टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें