फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कोर्स की नई गाइडलाइन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग कोर्स के सफल संचालन के लिए बुधवार को प्राचार्य डॉ. डी नाथ ने सीनियर नर्सिंग स्टाफ के कार्य विभाजन के लिए बैठक ली। प्राचार्य ने बताया कि नर्सों को स्किल बिल्डिंग एवं प्रशिक्षण के लिए लैब स्थापित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

प्रोग्राम स्टडी सेंटर के लिए 1896 वर्ग फीट का एक हॉल चिह्नित किया गया है। स्किल लैब के लिए भी 1800 वर्ग फीट का एरिया चिह्नित किया गया है। ऑडियो विजुअल एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी से स्किल लैब में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्राचार्य ने कहा कि बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए प्रवेश पाने वाली छात्राओं को ज्ञान प्रदान कर अपनी संस्था का नाम रोशन करने का यह सुनहरा अवसर है।
जब तक शिक्षकों के पद, प्रशासनिक पद एवं कार्मिकों के पदों पर शासन द्वारा तैनाती नहीं होती है, तब तक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए संस्था में उपलब्ध बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग पास नर्सिंग स्टाफ की सेवाएं ली जाएंगी। इस दौरान डॉ प्रशांत निरंजन, सुमन दुबे, आरती सैनी, अंजना, संगीता, नीरजा सिंह, ज्योति विश्वास, रीता, पूजा मिश्रा, रितु भाटी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें