फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईवे पार करते समय छात्र को वाहन ने रौंदा

Sat, 29 Jul 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। हाईवे पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने छात्र को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उदनपुरा निवासी खलील का 16 वर्षीय पुत्र अदनान शनिवार सुबह लगभग चार बजे झांसी-कानपुर हाईवे स्थित कर्बला गेट के पास सड़क पार कर रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। अदनान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह हाईस्कूल का छात्र था। तीन भाई व एक बहन में छोटा था। पिता खलील सऊदी अरब में रहकर काम करते हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें