फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड आटो से गिरकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
थाने में खड़ा आपे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। ओवरलोड आटो में ड्राइवर की सीट पर बैठी कक्षा चार की छात्रा सड़क पर गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद आटो चालक मौके से फरार हो गया। छात्रा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि फरार आटो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के बागी निवासी उदयनारायण की 10 वर्षीय पुत्री शिवानी मंगलवार सुबह 8 बजे दो अन्य छात्राओं के साथ आटो से स्कूल पढ़ने कदौरा जा रही थी। शिवानी कक्षा चार में पढ़ती थी। आटा में पीछे की सीट पर चार सवारियों के अलावा भेड़ बकरियां लदी थीं। इस पर आटो चालक ने तीनों छात्राओं को अपनी ही सीट पर बैठा लिया। अभी आटो बागी फार्म के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से अन्ना जानवरों का झुंड आता देख चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
जिससे ड्राइविंग सीट पर लगभग लटकी हुई बैठी शिवानी सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। इस पर आटो में सवार उसकी साथी छात्राएं चीखने चिल्लाने लगी। चालक और पीछे बैठी सवारियां भी अपनी भेड़ बकरियां लेकर वहां इधर उधर हो गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने शिवानी को सीएचसी पहुंचाया, तब तक सूचना पाकर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने शिवानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही शिवानी की मौत हो गई। थाना प्रभारी के मुताबिक आटो ओवरलोड था कि नहीं यह तो नहीं पता लेकिन बच्चियां आगे की सीट पर जरूर बैठी थी। फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

3 सीट वाले आटो में भरते 8 सवारी
कुरारा (हमीरपुर) व कदौरा के बीच करीब 16 किमी. की दूरी में रोजाना दर्जनों आटो सवारियां ढोने का काम करते हैं, नियमानुसार आटो की पीछे वाली सीट पर सिर्फ तीन सवारियां ही बैठाई जा सकती है, लेकिन चालक पीछे की सीट पर पांच पांच और आगे में दो से तीन सवारियां बैठाकर चलते हैं। कुरारा और कदौरा पुलिस की आंखों के सामने से रोजाना आटो ओवरलोड होकर गुजरते हैं लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
सड़क हादसे में ही हुई थी पिता की भी मौत
परिजनों ने बताया कि दो साल पूर्व उसके पिता उदयनारायण की भी एक सड़क हादसे में मौत हुई थी। परिवार में मां गुड्डो व दो भाई हर्ष व छोटू हैं। बेटी के घायल होने की सूचना पर ही मां बदहवास हो गई थी। बता दें कि हाल ही में डकोर थाना क्षेत्र में भी ठीक इसी तरह हाईस्कूल की छात्रा आटो के आगे वाली सीट से गिर गई थी, उसे आटो के पहियों ने ही रौंद दिया था। इसके बाद भी जनपद में ओवरलोड आटो बेरोकटोक चल रहे हैं।
अभियान चलाकर बंद कराई जाएगी ओवरलोडिंग
घटना के संदर्भ एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार का कहना है कि आटो ओवरलोड था कि नहीं पुलिस से इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। इसके अलावा जल्द ही थाना पुलिस के साथ मिलकर इस यातायात माह के दौरान अभियान चलाकर ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल कालेजों में जाकर बच्चों को भी यातायात के नियम बताए जाएंगे और अपील की जाएगी ओवरलोड सवारी वाहनों में बिल्कुल भी न बैठें।

घर में अचेत पड़ी छात्रा की मां गुड्डो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें