फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंस्टाग्राम चलाने पर पिता ने डांटा तो छात्रा ने खाई चूहा मारने की दवा, मौत

विज्ञापन
फोटो - 10 मृतक करिश्मा की फाइल फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना में इंस्टाग्राम चालने पर पिता ने डांटा तो किशोरी ने चूहा मारने की दवा खा ली। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी विष्णु कुमार राजपूत खेती करके दो बेटों और बड़ी बेटी करिश्मा (16) का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी अनुसुइया की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। सोमवार शाम करिश्मा घर पर इंस्टाग्राम चला रही थी। इसी दौरान पिता ने उसे देख लिया और डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर करिश्मा ने घर में रखी चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसने शोर मचाकर पिता को इसकी जानकारी दी। इस पर विष्णु कुमार उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर डकोर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी ने विषाक्त का सेवन कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें