फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रवेश परीक्षा में गणित और रीजनिंग में उलझे

Sun, 29 Nov 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो-13-नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जाते बच्चे। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
उरई। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों के चेहरों पर पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दिखी।
विज्ञापन

किसी को गणित के सवालों ने उलझाया तो किसी को रीजनिंग के प्रश्न हल करने में मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षार्थियों ने पेपर को कठिन बताते हुए कहा कि कुछ सवालों को हल करने में काफी समय लगा।
जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए दस केंद्र बनाए गए थे। इनमें जीआईसी उरई, सर्वोदय इंटर कॉलेज, छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन, एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच, जनता इंटर कॉलेज अकनीवा, एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में परीक्षा हुई। साथ ही वीरसिंह इंटर कॉलेज बबीना, बुंदेलखंड इंटर कॉलेज माधौगढ़, समर सिंह इंटर कॉलेज रामपुरा और जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौंद शामिल रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 3300 बच्चे पंजीकृत थे, जिनमें से 2223 ने परीक्षा दी, जबकि 1077 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। पर्यवेक्षक तैनात रहे और पुलिस व्यवस्था भी चौकस रही। अभिभावक बच्चों को लेकर केंद्रों तक पहुंचे और परीक्षा समाप्त होने तक बाहर इंतजार करते रहे। बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
-
सिलिंडर ब्लास्ट हादसे में झुलसी अमृता ने सहायक की मदद से दी परीक्षा
उरई। हौसले के आगे मुश्किलें भी हार मान लेती हैं। शांतिनगर सिलिंडर ब्लास्ट हादसे में गंभीर रूप से झुलसी खनुआ निवासी प्रदीप कुमार की बेटी अमृता ने शनिवार को इसकी मिसाल पेश की।
हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के बाद अमृता को बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उसकी शारीरिक स्थिति परीक्षा लिखने के अनुकूल नहीं थी, लेकिन नवोदय में प्रवेश का सपना देखते हुए डीएम समीर ने झांसी जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से समन्वय कर उसे परीक्षा की अनुमति दिलाई।
शनिवार को अमृता छत्रसाल इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंची। यहां प्राथमिक विद्यालय लौना की कक्षा चार की छात्रा शिफा पुत्री मोहम्मद आजाद को लेखन सहायक (स्क्राइब) बनाया गया। शिफा ने अमृता की ओर से प्रश्नों के उत्तर लिखे और उसकी परीक्षा पूरी कराई। (संवाद)
-
बच्चे बोले-ज्यादा कठिन था पेपर
गढ़र निवासी काव्या पाल अपने पिता बहादुर सिंह के साथ परीक्षा देने पहुंचीं। परीक्षा के बाद काव्या ने बताया कि पेपर उम्मीद से कठिन था। सबसे ज्यादा परेशानी गणित के सवालों में हुई।
विज्ञापन

चौरसी नई बस्ती निवासी रामगोविंद भी अपने पिता गिरेंद्र सिंह के साथ परीक्षा देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेपर कठिन आया था। खासकर गणित और रीजनिंग के सवालों ने खूब उलझाया। सवाल अपेक्षा से कठिन रहे।

फोटो-13-नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जाते बच्चे। स्रोत-विभाग

फोटो-13-नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जाते बच्चे। स्रोत-विभाग

फोटो-13-नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जाते बच्चे। स्रोत-विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें