फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 71 परीक्षाकेंद्रों में बने स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Tue, 16 Jan 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई हैं। बो़र्ड परीक्षाओं के लिए आने वालीं उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए 71 स्ट्रांग रूम बनवाए गए हैं। चौबीस घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी और बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथियां घोषित होने के साथ ही तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें परीक्षा के लिए कुल 71 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार यह संख्या कम है, पिछली बार चार अधिक थे। इनमें आठ राजकीय, 40 सहायता प्राप्त और 23 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों सहित अन्य डाटा अपलोड करने की तैयारियां की जा रही है।
परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ वॉयस रिकार्डर भी रहेगा। हर परीक्षा केंद्र पर एक स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसमें कड़ी सुरक्षा के बीच डबल लॉकर में उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी। चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। समय-समय पर निरीक्षण कर पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें