फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी का ठेका निरस्त होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

विज्ञापन
कदौरा में कर्मचारियों से वार्ता करते ईओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत से निकाले गए 13 कर्मचारियों की वापसी व कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल खत्म कर दी। ईओ ने कंपनी के ठेका निरस्त कर हड़ताल को खत्म कराया। ईओ का कहना है कि अब नए सिरे से कंपनी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दे कि राज्यवित्त के तहत मिलने वाली ग्रांट में कटौती होने से पंचायत के ठेकेदार ने 13 कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के निकाल दिया था। जिससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल पर चले गए थे और प्रशासन को चेतावनी दी थी, कि जब तक कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जाएगा, वह हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में ईओ सुनील कुमार सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया और उनको ग्रांट के बारे में बताया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे।
नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया है। नगर पंचायत ईओ ने बताया कि हड़ताल 8 स्थाई व 21 संविदा कर्मचारी भी थे, जो वापस अपना काम कर रहे हैं। अब दूसरी कंपनी का चयन कर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी सफ ाई नायक रामबाबू सहित सफ ाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें