फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग पर सख्ती, बिना नक्शा बने भवन होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मंडलायुक्त एवं अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में उरई विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में मंडलायुक्त ने अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त करने और बिना नक्शा के बनाए जा रहे भवनों को सीज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में कोंच रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे से कोंच तिराहे तक दोनों ओर सिंगल आर्म स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। लाइटें लगने से इकलासपुरा चौराहे से कोंच रोड तिराहे तक मार्ग पूरी तरह रोशन हो जाएगा जिससे रात के समय यातायात अधिक सुरक्षित हो सकेगा। वहीं गोविंदम तिराहे और रिनियां तिराहे पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो हाईमास्ट लाइटें लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। तुलसीधाम कालोनी के मुख्य प्रवेश मार्ग के डामरीकरण और अन्य सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्यों को भी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में उरई विकास प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को भी अनुमोदन दिया गया। मौजा बडेरा व बड़ागांव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण नई शहरी प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए भूमि क्रय कर आवासीय योजना को जल्द विकसित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए मकानों के नक्शों को समयबद्ध स्वीकृत करने और प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे भवनों को सीज किया जाए। आवश्यकतानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। बिना लेआउट पास हो रही अवैध प्लॉटिंग पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रवर्तन कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर मंडलायुक्त ने ओडीए सचिव परमानंद यादव को फटकार लगाई और अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही सहयुक्त नियोजक झांसी मंडल को उरई विकास प्राधिकरण का जोनल प्लान तैयार करने के लिए निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्राधिकरण नगर के नियोजित विकास और सुंदरीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बैठक में बोर्ड सदस्य अनिल यादव, दिलीप दुबे, मुख्य लेखाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें