फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को मजबूत कर रहा पेटीएम का कमीशन -प्रमोद तिवारी

Mon, 13 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कुठौंद के जनता इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार केवल देश प्रेम का दिखावा कर लोगों के  साथ धोखा कर रही है। यूं तो पूरा देश चीन को सबसे बड़ा खतरा मानता है, लेकिन जानकर हैरत होगी कि नोट बंदी के बाद पेटीएम का प्रयोग करने वालों की धनराशि का एक हिस्सा बतौर कमीशन उसी चीन को मिल रहा है। इससे चीन आर्थिक रूप से और मजबूत हो रहा है। इससे सरकार की करनी और कथनी में अंतर
विज्ञापन


साफ नजर आता है। यह बात कुठौंद ब्लाक (कालपी विधानसभा) स्थित जनता इंटर कालेज में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।  उन्हाेंने कहा कि नोट बंदी के दौरान देश में किसानों, मजदूरों ने आत्महत्या तक कर ली है। कई परिवार नोट बंदी के चलते अपनी बेटियाें का

विवाह तक नहीं कर सके, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं वहां भूकंप आ जाता है। इसलिए चार माह से वह विदेश यात्रा पर नहीं जा सके।  ऐसी सरकार को अब जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर भी तीखी टिप्पणी की। वह कुछ भी बोलते रहते हैं। वहीं भाजपा व बसपा के लिए कहा कि उनमें भाई-बहन का
विज्ञापन


रिश्ता है और वे एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। उन्हाेंने बुंदेलखंड की माटी को नमन करते हुए कहा कि यहां की रानी लक्ष्मीबाई अगर न होती तो शायद देश आजाद न होता। वर्तमान परिवेश में कांग्रेस व सपा ही ऐसे दल हैं जो सांप्रदायिक ताकताें का विरोध करने की हिम्मत रखते हैं। इस दौरान गठबंधन के प्रत्याशी उमाकांति सिंह समेत वरिष्ठ कांग्रेसी और सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें