राठ रोड स्थित रजाई की दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के राठ रोड स्थित रामलीला मैदान में रजाई गद्दे की दुकान में गुरुवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने दो दुकानाें को चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देख वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनाें दुकानाें में आग से करीब दो लाख रुपये
का नुकसान हुआ है। जालौन कोतवाली के गांव धगुआं निवासी इस्माइल व जालौन निवासी असगर अली की शहर के रामलीला मैदान में रजाई गद्दे की दुकान है। गुरुवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए । देर रात करीब 12 बजे इस्माइल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने असगर की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आसपास
रहने वाले लोगों ने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि उसे देख लोग दहशत में आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह दुकानदार मौके पर आए और उन्हाेंने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।