फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी की रेल संपत्ति बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो- 31 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
उरई। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) झांसी मंडल की पुखरायां टीम ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सिग्नल विभाग की चोरी की गई केबल बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बांदा जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन




आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि चोरी का मामला छह फरवरी को दर्ज किया गया था। सोमवार को आउट पोस्ट पुखरायां पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने तिलौची पामा सेक्शन के पास नहर से दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के बाद उनके पास से चोरी के केबल मिले। बरामद केबल की कीमत 6,000 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ ने छोटू उर्फ सरवन और इमरान को गिरफ्तार किया है। दोनों बांदा जिले के अतर्रा थाना और निम्मीपार मोहल्ले के निवासी हैं।





आरपीएफ टीम ने कानपुर देहात के पुखरायां से इन आरोपियों को पकड़ा। इस टीम में सहायक उप निरीक्षक रामकिशोर और अनिल कुमार शामिल थे। प्रधान आरक्षी रमेश कुमार यादव और कांस्टेबल संजय सिंह भी टीम का हिस्सा थे। यह कार्रवाई पूर्व में पंजीकृत चोरी के मामले की जांच के दौरान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें