फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के बाद भी टहलते मिले, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
खकसीस में होम क्वारंटीन लोगों का सत्यापन करते एसडीएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। होम क्वारंटीन रहते हुए घर के बाहर टहलना चार लोगों को भारी पड़ गया। एसडीएम अशोक कुमार को चार लोग गुरुवार को घरों सेे बाहर गांव में टहलते मिले, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गैर प्रांतों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों में ही होम क्वारंटीन में रखा गया है और उन्हें चेतावनी दी गई है कि क्वारंटीन अवधि इक्कीस दिन घर में गुजारने के बाद ही बाहर निकलें। गुरुवार को इन होम क्वारंटीन लोगों का भौतिक सत्यापन करने केे लिए एसडीएम अशोक कुमार गांवों के भ्रमण पर निकले थे तो नदीगांव विकास खंड के ग्राम खकसीस में उन्हेें चार लोग गांव में टहलते मिले।
इस पर एसडीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी हर्षित गुप्ता को चारों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दे दिए। ग्राम पंचायत अधिकारी ने रेेंढर थाने मेें राघवेंद्र पुत्र भागीरथ जाटव, कमल सिंह पुत्र रामसेवक धोबी, लाखन पुत्र दीनदयाल जाटव, पुष्पंद्र पुत्र राजकुमार जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें