फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आईटीआई में अभी भी 811 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश का तीसरा चरण पूरा हो गया है। इस चरण तक जनपद जालौन में राजकीय आईटीआई की कुल 1,908 सीटों के सापेक्ष 1,097 सीटों पर ही प्रवेश हुए है। अवशेष 811 सीटों के लिए चतुर्थ चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन scvtup.in पोर्टल पर किये जा रहे है। जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है। अभ्यर्थी को वेबसाइट www.scvtup.in पर चौथे चरण के लिए राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी द्वारा नवीन विकल्पों के लिए ऑनलाइन आवेदन तथा चौथे चरण के लिए नवीन अभ्यर्थी के आवेदन तथा रिक्त सीटों का विवरण के लिंक उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूपुर कश्यप ने बताया कि राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के अचयनित अभ्यर्थी व उक्त चरण में चयनित लेकिन प्रवेश से वंचित अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कराकर जनपद स्तर पर प्रवेश के लिए इच्छित संस्थान में पुनः पंजीकृत करा लें। पुनरीक्षित विकल्प पंजीकृत न कराए जाने की दशा में अभ्यर्थी द्वारा मूल आवेदन में प्रस्तुत किए गए। विकल्प के अनुसार चतुर्थ चरण की सीट आवंटन की प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौथे चरण में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर की रात 12 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें