फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बनेगा स्टेमी केयर नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में हृदय रोगियों की मदद के लिए स्टेमी केयर नेटवर्क बनाया जाएगा। इसके लिए एक डॉक्टर समेत तीन स्टाफ को दक्ष किया जाएगा। साथ ही एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जोड़ा जाएगा। हाई अटैक के सीएचसी व जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को हृदय रोग के विशेषज्ञ से मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

वैसे तो जिले में कार्डियोलॉजी की सुविधा नहीं है। ऐसे में लक्षण मिलने पर ही मरीजों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया जाता है। सर्दियों में हृदय संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्टेमी केयर नेटवर्क विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जिला अस्पताल के परामर्शदाता डॉ. दीपक आर्या, स्टाफ नर्स स्मिता लिलियन और ईसीजी टेक्नीशियन योगेश चंद्र श्रीवास्तव को विशेष प्रशिक्षण के लिए झांसी भेजा जाएगा। वहां से प्रशिक्षण पाकर यह ट्रेनर अस्पताल के अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ईसीजी मशीन भी रखवा दी गई है ताकि ह्दय रोगियों की जांच की जा सके। प्रशिक्षण के बाद ह्दय रोगियों की प्रारंभिक जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें