फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बॉर्डर पर बन रहे गेट में हो रही मानकों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम राठौरनपुरा के पास मध्यप्रदेश की सीमा को मिलाने वाली सड़क पर एक गेट का निर्माण कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन

जिसमें निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
जनपद के ब्लॉक रामपुरा के गांव राठौरनपुरा पर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ 14 लाख से उत्तर प्रदेश की सीमा में एक बड़े गेट का निर्माण कराया जा रहा है। इसको 30 लाख की लागत से बिजली से सजाया जायेगा। जिसके निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। देहात क्षेत्र होने के कारण यहां इस निर्माण की गुणवत्ता को जांचने के लिए किसी भी जिम्मेदार ने दिलचस्पी नहीं ली। इससे गेट के निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री में निम्न स्तर का सामान प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अशोक, रामराज, वीरसिंह, मुकेश व अवधेश आदि ने बताया कि जब मिट्टी युक्त रेत व घटिया सीमेंट के प्रयोग से गेट की मजबूती की उम्मीद ही नहीं की जा सकती हैं। इस बावत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि ठेकेदार से कहकर तत्काल रेत व सीमेंट उच्च स्तर का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें