फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में घुसा बारहसिंगा, मची अफरातफरी

Sat, 28 Nov 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो - 02 घर में घुसा बारहसिंगा। संवाद
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर एक बारहसिंगा अचानक एक घर में घुस गया।
विज्ञापन

घर के अंदर जंगली जानवर को देखकर परिजन सहम गए। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंगा को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बारहसिंगा भटकते हुए गांव निवासी रामप्रसाद के घर में घुस गया। अचानक जंगली जानवर को सामने देखकर घर के लोग घबरा गए। कुछ ही देर में इसकी जानकारी पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सतर्कता बरतते हुए बारहसिंगा को सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग नैनापुर के वन दरोगा ने बताया कि बारहसिंगा को रेस्क्यू करने के बाद जंगल की ओर छोड़ दिया गया है। वन्यजीव के सुरक्षित निकल जाने और किसी प्रकार की जनहानि न होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें