फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छक्का लगाकर मंगल ने फाइनल में दहेलखंड को जिताया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जीआईसी मुसमरिया के मैदान पर ग्रामीण टीमों के बीच क्रिकेट का मुकाबला हुआ। दहेलखंड के बल्लेबाज मंगल ने कई छक्के लगाकर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। मुख्य अतिथि सुदामा दीक्षित ने खिलाड़ियों को किट व पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह गांव की खेल प्रतिभाओं के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर मुसमरिया के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने पांच विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे दहेलखंड के बल्लेबाजों ने डटकर मुकाबला किया।
अंत के चार ओवरों में टीम को 48 रन बनाने थे पर बल्लेबाज मंगल ने कई छक्के लगाकर 14 वें ओवर में ही अपनी टीम को ग्रामीण क्षेत्र का चैंपियन बना दिया। दो बल्लेबाजों ने मिलकर 11 छक्के लगाए। उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 5500 रुपये सुदामा दीक्षित की ओर से दिए गए। विजेता और उपविजेता ट्राफी और उन्हें नगद धनराशि सौंपी। मैन आफ द सीरीज विशाल सिंह और मैन आफ द मैच का पुरस्कार मंगल को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश, कौशल सिंह, राकेश चौहान, रामकुमार सिंह, ओंकार, शिवदीप, अंकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें