उरई। आगामी 26, 27, 28 व 29 सितंबर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के संबंध में अपर जिला जज प्रथम व नोडल अधिकारी अरुण कुमार मल्ल की अध्यक्षता बैठक हुई।
मजिस्ट्रेट न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
चेक बाउंस मामलों में समन नोटिस भेजने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इस संबंध में उनके द्वारा एसपी को पत्राचार किया जा चुका है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकर राजीव सरन ने कहा कि चेक बाउंस के मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण के लिए 12, 14, 17, 19 एवं 20 सितंबर को पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता, प्री ट्रायल कराया जाएगा। इसमें संबंधित पक्षकार अवश्य उपस्थित हों।