फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों के लिए सजे मंदिर, सोमवार को होंगे धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/जालौन। सावन मास के पहले सोमवार को लेकर रविवार को दिनभर जिले के प्रमुख शिवालयों की साफ-सफाई से लेकर सजावट की गई। हुल्की माता स्थित शिव मंदिर, सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर आदि में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। कारण है कि सोमवार से धार्मिक अनुष्ठान के अलावा भक्त दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण सावन मास में मंदिरों के पट नहीं खोले गए थे। पर इस बार सावन मास में भक्तों को भोले भंडारी के दर्शन मंदिरों में मिलेंगे। पहले सोमवार को गंगा जल से शिवभक्तों की ओर से भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। शंखनाद, घंटों की ध्वनि और जयघोष से शिवालय गूंज उठेंगे। सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं व पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ रहेगी।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि शिवमंदिरों पर खाकी और सिविल वर्दी में पुलिस कमियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया जाएगा। प्राचीन व ऐतिहासिक नर्मदेश्वर मंदिर समेत नगर के शिवालयों पर शिवभक्तों द्वारा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों पर सावन के चलते साफ सफाई के साथ ही शिव मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। जहां भक्त अपने आराध्य देव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार कोविड संक्रमण को लेकर सरकारी गाइडलाइन के मद्देनजर भी मंदिरों के व्यवस्थापकों द्वारा दो गज की दूरी के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। रविवार को चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर, प्राचीन बख्शेश्वर मंदिर, रेलवे क्रॉसिंग के समीप महाकालेश्वर मंदिर, हाटकेश्वर मंदिर, मारकंडेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर अन्य सभी शिव मंदिरों में सजावट व अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गई।
----
महादेव बाबा दूल्हा तो बने है
उरई। संस्कार भारती उरई नगर का नटराज पूजन कार्यक्रम संकटा मंदिर के मौनी हाल में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी अतुल महाराज द्वारा भगवान नटराज का पूजन आरती दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।
मुख्य अतिथि डॉ अलका नायक ने कहा कि वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास आदि गुरु हैं। उन्होंने वेदों के माध्यम से आदर्श आचार संहिता सुनिश्चित की। उन्होंने शिवनाथ तेरी महिमा जग तीन लोक गाए गीत भी प्रस्तुत किया। संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिगंबर नारायण तिवारी ने शिव स्तुति प्रस्तुत की। तो वहीं डॉ एसपी बुधौलिया ने रावण द्वारा रचित शिव स्त्रोत का वाचन किया। राधा पांडेय ने माता सीता से बोले अंजनी लाला, लाल लाल मांग में यह तूने क्या डाला भजन सुनाया। संरक्षक रामस्वरूप निरंजन ने बुंदेली चेतावनी कर लो कर लो कछु अच्छे काम जगत में गीत प्रस्तुत किया। डॉ सविता सिंदूर ने स्वच्छता पर स्वरचित कविता इधर-उधर तुम कूड़ा कचरा मत फेंको मेरे भाई बंद करो तुम पन्नी लेना समझो इसकी गहराई प्रस्तुत की। इंजीनियर आरपी श्रीवास्तव ने महादेव बाबा दूल्हा तो बने है गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता राम प्रकाश चौरसिया ने की। इस दौरान रमेश मिश्रा, मेवालाल गुप्ता, राकेश तिवारी, निकहत करीम, केके दुबे, डॉ शोभा गुप्ता, दिनेश आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें