फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने फंदा लगाया

Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। इंटर बोर्ड की परीक्षा में कम अंक आने पर परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा बावनी निवासी कमलेश कोरी की 16 वर्षीय पुत्री भारती क्षेत्र के महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज में इंटर में पढ़ती थी। 20 अप्रैल को उसका इंटरमीडिएट का रिजल्ट आया था, जिसमें उसके 51 प्रतिशत अंक आए थे। जैसे ही भारती को रिजल्ट में कम नंबर आने की जानकारी हुई तो वह गुमसुम हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार को नंबर कम आने पर पिता ने भी भारती को डांट दिया और वह फिर एक शादी समारोह में चले गए। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर भारती अपने कमरे में गई और फंदा लगा लिया। आधी रात को जब पिता शादी से घर लौटे और जब पुत्री को देखने कमरे पर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख सन्न रह गए। इसके बाद वह पुत्री को नीचे उतारकर सीएचसी ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय पांडे ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें